सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल बाइक सवार को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया
Sasni, Hathras | May 16, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के हनुमान चौकी के पास गांव रुहेरी निवासी बाइक सवार अमित पुत्र लोकेश को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मार कर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।