दमोह: महिला व नाबालिक बच्ची के साथ आरोपियों ने दी सामूहिक दुष्कर्म की धमकी, विश्व हिंदू परिषद के साथ एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Apr 11, 2024 दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धुबा तालाब क्षेत्र से आज एक महिला रोते बिलखते विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीतकीर्त के नाम ज्ञापन सौंपा।