नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 26 वर्षीय महिला ने विषपान कर खुदकुशी कर ली है। जानकारी होते ही नदी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है। महिला मौजीपुर निवासी फेकन नट की पत्नी 26 वर्षीय शबनम खातून है। बताया जाता है कि महिला का किसी घरेलू कारण से पति के साथ हमेशा विवाद होता रहता था।