जलालपुर: सर्वेश सरिया गांव से भैंस चोरी, क्षेत्र में पशु चोरों की सक्रियता बढ़ी
Jalalpur, Saran | Apr 12, 2026 जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत सर्वे सरिया गांव शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक भैंस चोरी कर ली है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है पीड़ित भैंस मालिक मृत्युंजय कुमार पिता शिवाजी राय ने रविवार को जलालपुर थाने में आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।