सहारनपुर: थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में युवक को पकड़ा गया, मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सौंपा, वीडियो वायरल
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला शुक्रवार रात का है, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया।जानकारी के अनुसार, कल्पना टॉकीज के पास कुछ लोगों ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा।