#सत्य साईं ट्रस्ट की ओर से शनिवार सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी दो भागों में हुई पहले महिलाओं की टोली और गिर पुरुषों की अलग टोली पड़ल से शुरू होकर आईटीआई पुल, मंडी शहर और सेरी मंच होते हुए वापस पड़ल पहुंची।प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु हरि नारायण ,भगवान शिव और श्री गोपाल के भजन गाते हुए आगे बढ़े। भजनों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया।प्रभात फेरी के समापन पर श्रद्धालु वापस पड़ल मैदान पहुंचे, जहां सत्य साईं ट्रस्ट की ओर से विशाल टेंट लगाया गया है। यहां श्रद्धालुओं के लिए बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
#फॉलो@ #Public
Mandi, Mandi | Sep 26, 2026