हज़ारीबाग: तेज रफ्तार का कहर: कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल, दो की हालत गंभीर
हजारीबाग से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में बुधवार, लगभग 3 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।