हैदरगढ़: नयनखेड़ा तिराहे के पास पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 66 ग्राम अवैध मारफीन बरामद
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने गुरुवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आज मादक पदार्थ तस्कर/ अभियुक्त मो0 अरबाज उर्फ शहजाद पुत्र बादशाह खान निवासी ग्राम दिलावलगढ़ मजरे आजादपुर थाना इन्हौना जनपद अमेठी वर्तमान पता शिवगढ थाना इन्हौना जनपद अमेठी को नयनखेड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 66 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया।