बालोद: बालोद में विशेष ग्राम सभाओं के जरिए जनगणना 2027 की जानकारी दी गई, स्वगणना के लिए किया गया प्रेरित
Balod, Balod | Apr 25, 2026 बालोद जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के दौरान आम नागरिकों को जनगणना 2027 के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को इस राष्ट्रीय कार्य के महत्व से अवगत कराते हुए सहयोग की अपील की।