महाराजगंज: अकबरगंज में पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल, चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
6 जुलाई सोमवार की रात्रि 8:00 बजे दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से कुल 7 लोग घायल हुए। जिसमें चार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य खालों का इलाज अस्पताल में ही किया गया है। पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।