गढ़मुक्तेश्वर: गांव बिहुनी में घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक को अज्ञात चोर ने चुराया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव बिहुनी में घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है और चोर मौके से फरार हो गया 12 फरवरी की रात को पीड़ित अवनीश त्यागी ने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी जब सुबह उठकर देखा तो बाइक वहां से गायब थी और अब थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।