हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भसियाना स्थित स्कूल में चोरों का आतंक देखने को मिला है। चोरों ने स्कूल के अंदर से जरूरी दस्तावेज, नगदी,चेक बुक, पास बुक को चोरी ले गए, वही स्कूल संचालक ने बताया कि चोरों ने कुछ जरूरी दस्तावेजों में आग़ भी लगाई है।