देवघर: जसीडीह के घोरलास गांव के पास बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ने बच्चों से भरे टेंपो को मारी टक्कर, दो बच्चे घायल
जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास गांव के समीप मंगलवार दोपहर 1:00 बजे उस वक्त अपरा तफरी मच गई जब ट्रैक्टर ने स्कूल से बच्चों को घर लेकर जा रहे टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो में कई बच्चे सवार थे हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोटे आई जबकि बाकी बच्चे बाल बाल बच गए ।दोनों घायलों का इलाज नजदीकी मेडिकल में कराया गया ।वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया