गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस ने गुरुआ लूटकांड में संलिप्त अपराधियों की तस्वीर किया जारी, गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का दिया जाएगा इनाम
गुरुआ थाना क्षेत्र में हुए चर्चित लूटकांड के मामले में गया पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों की सीसीटीवी तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। पुलिस ने चार संदिग्ध अपराधियों की पहचान के लिए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की हैं।एसएसपी ने शुक्रवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि लूटकांड में शामिल चार अपराधियों की तस्वीर जारी किया है