हाथरस: गांव चिन्तापुर में पारिवारिक क्लेश के चलते नंदोई ने महिला को लात घूसों से मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव चिन्तापुर में पारिवारिक क्लेश के चलते नंदोई ने महिला को लात घुसो से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया ! इस मारपीट में महिला के शरीर में गंभीर चोटें आई है! गांव में मारपीट होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ लग गई! घायल महिला पुनीता ने थाने में शिकायत दी है और पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!