कांके: रांची सहित आसपास के कई इलाकों में बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
Kanke, Ranchi | Oct 16, 2026 रांची सहित आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। अचानक बारिश होने से सड़कों पर चल रहे लोगों को परेशानी हुई। बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। वहीं, बारिश से बचने के लिए लोग सड़क किनारे दुकानों के आसपास खड़े हो गये।