देवरी: बंगारो: इन्द्रदेव यादव हत्याकांड में दूसरी महिला आरोपी गिरफ्तार
Deori, Giridih | May 28, 2026 हिरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो गांव में हुए इन्द्रदेव यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि मामले में हत्यारोपियों में शामिल रेणु देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेणु देवी पहले से गिरफ्तार भोला यादव उर्फ भोला गोप की पत्नी बताई जा रही हैं।