राहे: देर रात कमड़े के पास से पुलिस ने 140 पेटी विदेशी शराब किया जब्त
Rahe, Ranchi | Feb 12, 2024 कमड़े के पास देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रातू पुलिस ने 140 पेटी ब्लैक टाइगर शराब लदी पिकअप वैन जब्त कर ली। वहीं पिकअप वैन को स्कॉट कर रही कार जब्त कर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।