घाघरा: इटकीरी बगीचा के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारा टक्कर,बुजुर्ग महिला की हुई मौत,सड़क जाम, आश्वासन के बाद खुला
Ghaghra, Gumla | Jun 29, 2026 घाघरा प्रखंड के इटकीरी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनकुंवर देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-नेतरहाट मुख्य पथ पर इटकीरी के समीप सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने तथा दुर्घटना स्थल पर बैरिकेडिंग एवं स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया