अनूपपुर: 44 डिग्री पार, अनूपपुर बना तंदूर, दोपहर में सड़कों पर छाया सन्नाटा
अप्रैल में ही तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने से जनजीवन प्रभावित है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहता है और लोग धूप से बचने के लिए गमछे-कपड़ों का सहारा ले रहे हैं,पिछले एक सप्ताह में तापमान 41 से बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी और लू के कारण दोपहर में बाजारों में भीड़ कम हो गई है।