नबीनगर: बरियावा में खेत में मूंग तोड़ते समय महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के बरियावा गांव में संगीता देवी की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संगीता देवी अपने खेत में मूंग तोड़ने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रया