दतिया नगर: बरातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 12 घायल, जिला चिकित्सालय में इलाज जारी, घायलों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल।
जिगना थाना क्षेत्र के डांग करेरा के पास शनिवार को बरातियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को दोपहर करीब 2 बजे जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया। जानकारी के अनुसार सहारिया आदिवासी समाज के लोग भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम नौवाई से ग्राम देवरा शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे