कोल: मथुरा कट पर 2 कारों की आपस में जोरदार भिड़ंत, 3 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Koil, Aligarh | Jan 28, 2026 मथुरा कट पर दो कारों में आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों कारों के बीच हुई इस भिड़ंत में दोनों गाड़ी में सवार 3 लोग घायल हो गए। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है।