होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम ने पंजाब स्थित आनंदपुर साहिब में टेका मत्था क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
नर्मदापुरम सांसद बुधवार को पंजाब स्थित पवित्र तीर्थस्थल पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिबानों के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने देश की उन्नति, समाज की समृद्धि तथा सभी नागरिकों के सुख, शांति और कल्याण की कामना की। उन्होंने विशेष रूप से नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र की खुशहाली कामना की।