मोहनलालगंज: नाली विवाद ने लिया खूनी मोड़, लाठी-डंडों से हमले में एक की मौत, आधा दर्जन घायल
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के टिकानिया मऊ गांव में नाली के विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ह