पीलीभीत: कढैर चौरा में माता पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कढेर चौरा गांव से लगभग 500 लोग पैदल माता पूर्णागिरि के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। भारतीय बजरंग दल के जिला विधि प्रमुख रजनीश राम शर्मा पांडे एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ माता पूर्णागिरी जा रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।