बिल्सी: बिल्सी तहसील के मुख्य गेट पर जलभराव के कारण फरियादियों और अधिवक्ताओं को हो रही परेशानी
Bilsi, Budaun | May 7, 2026 बिल्सी तहसील के मुख्य गेट पर जल भराव होने के कारण अधिवक्ताओं और फरियादियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज गुरुवार दोपहर 2:00 बजे अधिवक्ता गिरीश कुमार सिंह ने कहा बारिश होने के कारण मुख्य गेट पर पानी भर जाता है, जिसके कारण सभी लोगों को परेशानी होती है। शिकायत भी की गई परंतु सुनवाई नहीं हुई।