रसूलाबाद: सड़क हादसे में शहीद हुए जूड़ा निवादा निवासी जवान को श्रद्धांजलि, तिरंगे और पुष्पवर्षा के बीच निकली अंतिम यात्रा
रसूलाबाद क्षेत्र के जुड़ा निवादा गांव निवासी 36 वर्षीय भारतीय सेना के जवान अजय यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पूरे सैन्य सम्मान और गमगीन माहौल में अंतिम यात्रा निकाली गई। जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।तिरंगे से सजे वाहन पर जवान के पार्थिव शरीर को रखकर श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई।