बरियातु: *बारियातू में अवैध केंदू पत्ता कारोबार का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग*
बारियातू अंचल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जंगलों में इन दिनों केंदू पत्ता (बीड़ी पत्ता) के अवैध संग्रहण एवं खरीद-बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष अंचल के अधिकांश केंदू पत्ता यूनिटों की नीलामी नहीं हो सकी, जिसका लाभ उठाकर कुछ ठेकेदार और अवैध कारोबारी निर्धारित क्षेत्रों के बाहर भी केंदू पत्ता की खरीदारी कर रहे हैं.