बिधूना: कुदरकोट थाना क्षेत्र के चन्हैया गंगाराम गांव में घर में घुसकर नगदी व जेवरात की हुई चोरी
कुदरकोट । थाना क्षेत्र के गांव चन्हैया गंगाराम में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये कीमत के जेवर व नकदी पार कर दी। वारदात के समय परिवार घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया। पुलिस छानबीन कर रही है।गांव चन्हैया निवासी रामऔतार सिंह के परिवार के सदस्य मंगल देवी, सरिता देवी व ऋषभ रात में घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे