हाजीपुर: रेप में नाकाम होने पर भाभी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हाजत में खाया जहर
वैशाली में प्रेम-प्रसंग में भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक ने हाजत में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने उसे तुरंत लालगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।