मंडी: सांसद प्रतिभा सिंह ने शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लिया भाग,उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया सम्मानित
Mandi, Mandi | Mar 11, 2024 अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में रविवार को सांसद प्रतिभा सिंह ने शिरकत की। शिरकत करने पर मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सम्मानित किया। इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने स्टार कलाकारों के कार्यक्रमों की खूब सराहना की।