श्योपुर: मानपुर में नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया, उपहार भेंट किए गए, बाल विवाह के प्रति जागरूकता की शपथ भी ली
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आंगनबाडी केन्द्र-सी मानपुर पर बुधवार को दोपहर 02 बजे नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया तथा उपहार भेंट किये गये। इस अवसर पर सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास रिशु कुमार सुमन, सुपरवाइजर रितु गुप्ता एवं लक्ष्मी रावत सहित आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका आदि उपस्थित रहे।