श्योपुर: ग्राम कनापुर में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने जहर खाया, मौत, देहात थाने में मर्ग कायम
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कनापुर में एक महिला ने अपने घर पर मंगलवार की रात्रि 11.30 बजे जहर खा लिया जिसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बुधवार को दोपहर 12 बजे मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।