हज़ारीबाग: हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, पुलिस का मेगा जागरूकता और चेकिंग अभियान
हजारीबाग पुलिस ने शहर में यातायात जागरूकता और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। डीएसपी सीसीआर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों पर माइक से ट्रैफिक नियमों और नो-पार्किंग के प्रति लोगों को जागरूक किया। जांच के दौरान बिना हेलमेट 28, ट्रिपल लोडिंग 13, मोबाइल इस्तेमाल 2 और नो-पार्किंग के 47 मामलों में कुल 90 चालान काटे गए। अभियान आगे भी जारी रहेगा।