कैराना: विवाहिता ने जेठ और जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया, कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | May 12, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी हिमांशी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसकी शादी दो फरवरी 2025 को पानीपत के गांव जसौली निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके जेठ अजय और जेठानी रेनू ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसने फोन कर घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी।