फतेेहपुर: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत तीन पर कार, 2 लाख रुपये और प्लॉट की मांग का मुकदमा दर्ज
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कटुवा मजरे गोपालपुर निवासी अरविन्द कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री अंश देवी का विवाह 30 अप्रैल 2025 को सालेपुर निवासी हरिन्दर के साथ हुआ था।