भभुआ: मोकरी मुंडेश्वरी पथ पर अनियंत्रित बाइक के पलटने से दो लोग घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jan 1, 2026 मोकरी मुंडेश्वरी पथ पर अनियंत्रित बाइक के पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना गुरुवार 11:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक बक्सर जिला के मिश्रवलिया गांव निवासी उदय राम के पुत्र सोनू कुमार जबकि दूसरा हरेंद्र राम के पुत्र प्रिंस राम बताया जाता है। घायलों ने बताया कि बक्सर से दर्शन पूजन करने के लिए मुंडेश्वरी माता मंदिर जा रहे थे।