फतेेहपुर: 'सत्ता परिवर्तन यात्रा' का बिगुल, फतेहपुर में आज़ाद समाज पार्टी की बड़ी बैठक, गांव-गांव पहुंचने की रणनीति तैयार
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में 'व्यवस्था परिवर्तन दिवस' के अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। खेरिया गांव स्थित पार्टी कार्यालय में हुई इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र 266 कुर्सी में प्रस्तावित 'सत्ता परिवर्तन यात्रा' की तैयारियों पर मंथन किया गया।