बहराइच: चितौरा ब्लॉक के मोहम्मद नगर में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग के लिए जिलाधिकारी आक्षय त्रिपाठी पहुंचे, दिए दिशा-निर्देश
शुक्रवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विकासखंड चित्तौड़ा के ग्राम मोहम्मद नगर की कृषक श्रीमती सुमन पत्नी जोखेलाल के गाटा संख्या 619 पर पहुंच कर गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान डीएम ने किसानों से फसल बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने का आहृवाहन किया। साथ ही डीएम ने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।