सुल्तानपुर: कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या से आक्रोश,आज हड़ताल पर रहेंगे जिले के चिकित्सक,डॉ.ए.के सिंह ने दी प्रतिक्रिया
डाक्टर ए.के. सिंह ने कहा कि जो बीते 9अगस्त को कोलकता में जो हमारे परिवार के एक बेटी के साथ घटी।उसके लिए हम लोग बहुत आहत हैं।जिसको लेकर हम लोगों ने एक बैठक करी।जिस तरह वहा इन्वेस्टिगेशन की गति धीमी थी।उसको लेकर हम बहुत आक्रोशित थे।उसी को लेकर हमने बैठक करी। जिसमें यह तय हुआ कि आज सुबह 6 बजे से लेकर कल सुबह 6बजे तक हड़ताल पर रहेंगे।