फुलवरिया: फुलवरिया में ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रखंड प्रशासन अलर्ट, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
फुलवरिया प्रखंड प्रशासन ने वैश्विक स्तर पर ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए क्षेत्र में ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे थाना परिसर में विशेष बैठक के दौरान बीडीओ पूजा कुमारी beo अरविंद कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारी और चौकीदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।