ठेठईटांगर: नशामुक्त समाज बनाने में सभी का सहयोग जरूरी : एसपी
सिमडेगा के एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने शनिवार शाम 5 बजे कहा कि नशे के कारोबार और उससे जुड़े तत्वों को समाज से दूर रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अशांति फैलाने वाले तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।