अनूपगढ़: अनूपगढ़ के मुख्य बाजार में अज्ञात चोरों ने श्री करणी जनरल स्टोर पर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
अनूपगढ़ के मुख्य बाजार में रविवार रात चोरों के द्वारा श्री करणी जनरल स्टोर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुकान मालिक महावीर सिंह ने आज सोमवार सुबह 10 बजे बताया कि चोर गल्ले में रखे करीब 18 से 20 हजार रुपये नगद, दो चांदी के नोट, नोटों की माला और ब्यूटी प्रोडक्ट चुराकर मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलने पर एसआई पृथ्वी सिंह टीम के साथ मौके पहुंचे।