बरेली: फड़ विक्रेता और दुकानदारों के अखाड़ा बने महादेव सेतु पर फिर हुई नोक झोंक और कहासुनी
महादेव सेतु के नीचे दुकानदारों और फड़ वालों में कब्जे को लेकर तनाव बना हुआ है। मंगलवार को दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। हंगामा हो गया। मारपीट के हालात बन गये। दुकानदार और फड़ वालों की वजह से महादेव सेतु अखाड़ा बना हुआ है। निगम प्रशासन उन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।