बक्सर: वरुणा में पराली जलाने से गेहूं की फसल में लगी आग, फसल जलकर खाक, किसान बेहाल
Buxar, Buxar | Apr 23, 2026 बक्सर प्रखंड के बरूना गांव के बधार में पराली जलाने की लापरवाही से खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कुछ किसानों द्वारा हार्वेस्टर से गेहूं की दौनी के बाद खेत में पराली जलाई जा रही थी। इसी दौरान तेज हवा चलने से आग बेकाबू हो गई और देखते ही देखते करीब एक बीघे में लगी फसल को चपेट में ले लिया। इस हादसे में अधिवक्ता बेचन राम, सुदामा राम समेत अन्य किसान शामिल है।