बांदा ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम चौसठ में जलभराव से ग्रामीण परेशान, नाले की सफाई पर उठे सवाल
बिसंडा ब्लॉक के ग्राम चौसठ में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से ग्रामीण बेहाल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसाती पानी की निकासी वाला नाला कथित रूप से बंद है। कई शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नाला खुलवाकर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की।