हरिद्वार: राधिका एनक्लेव कॉलोनी में बीती रात जंगली हाथियों के घुसने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बीती रात हरिद्वार की राधिका एनक्लेव कॉलोनी में जंगली हाथियों के घुसने से हड़कंप मच गया। आसपास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हाथियों की चहल कदमी कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहे है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल हाथियों को फिर से जंगलों की ओर खदेड़ा।