कटनी नगर: माधव नगर के स्वाद रेस्तरां में खाने में निकला बाल, संचालक पर दुर्व्यवहार का आरोप
माधव नगर में संचालित स्वाद रेस्टोरेंट में रविवार रात 10:40 पर सतवीर सिंह भाटिया अपने दोस्तों के साथ गए हुए थे यहां खाने में बाल निकलने पर उन्होंने रिसेप्शन में इसकी जानकारी दी। रेस्टारेंट संचालक नीलेश चौदहा ने गलती मानने के स्थान पर कस्टमर से ही दुर्व्यवहार करने लगे। आरोप सतवीर सिंह भाटिया ने लगाया इस संबंध में उन्होंने आज सोमवार दोपहर 3:40मिनट पर जानकारी दी