बेगूसराय: सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए पखवाड़ा का किया उद्घाटन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष कैम्प
18 से 31 जुलाई तक आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु आयोजित पखवाड़ा का उद्घाटन गुरुवार को सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा किया गया. आयुष्मान कार्ड पखवाड़ा के दौरान 4 लाख 30 हजार लाभार्थियों का कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जिला अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली दुकान पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा.